अयोध्या में गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का 75वां संयम दिवस एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
अयोध्या में गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का 75वां संयम दिवस एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
सर्वजातीय जैन महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन, ज्ञानमती पुरस्कार समारोह और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अयोध्या/जयपुर | ज्ञानप्रवाह न्युज नेटवर्क : भगवान ऋषभदेव और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी का 75वां संयम दिवस एवं 93वां जन्म जयंती महोत्सव शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों, कलशारोहण, सरस्वती ज्ञान आराधना, राष्ट्रीय सम्मेलन, पुरस्कार समर्पण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी क...


