24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 68वां स्थापना दिवस
कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेश की सभी शाखाओं में होगा ध्वजारोहण; 67 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बाद परिषद 68वें वर्ष में करेगी मंगल प्रवेश, संगठन ने सदस्यों से की विशेष अपील(SDNA) विशेष समाचारझाबुआ। धर्म, सेवा, संस्कार और संगठन के उद्देश्यों को समर्पित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 68वां स्थापना दिवस आगामी 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे मध्यप्रदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर परिषद की मध्यप्रदेश इकाई ने प्रदेश की सभी शाखाओं में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है। स्थापना दिवस के साथ ही परिषद अपनी 67 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर 68वें वर्ष में मंगल प्रवेश करेगी।यह आयोजन विश्वपूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी म.सा., परिषद के संस्थापक गुरुदेव श्रीमद् विजय यतींद्र सूरीश्वरजी म.सा....










