अयोध्या से चुनाव लड़ने की योगी की चुनौती, अखिलेश यादव क्या स्वीकारेंगे? यूपी चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले—‘लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए’; अखिलेश को अयोध्या से नामांकन करने का दिया न्योता
(SDNA) बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। योगी ने कहा कि यदि अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो वे भी वहां से नामांकन करने के लिए तैयार हैं। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश यादव इस चुनौती पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या वे अयोध्या से चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे।
803 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के कार्यक्रम में साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 78 विकास परियोजन...


