रिलायंस कम्युनिकेशंस की सेवाएं बंद, फिर भी 32 मोबाइल कनेक्शन एक्टिव
TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों में सामने आया मामला; मुंबई में सबसे ज्यादा 27 कनेक्शन, तकनीकी और आंतरिक उपयोग की संभावना
(SDNA) नई दिल्ली। कभी भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) की सामान्य मोबाइल सेवाएं लंबे समय से बंद हैं, लेकिन कंपनी के नाम पर अब भी कुछ मोबाइल कनेक्शन सक्रिय हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक देश में रिलायंस कम्युनिकेशंस के 32 वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबर दर्ज हैं।
यह आंकड़ा इसलिए चर्चा में है क्योंकि जुलाई 2026 में कंपनी के नाम पर सक्रिय कनेक्शनों की संख्या 119 थी। एक महीने में 87 कनेक्शन कम होने के बाद अगस्त में यह संख्या 32 रह गई।
मुंबई में सबसे ज्यादा सक्रिय कनेक्शन
TRAI के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2026 में रिलायंस कम्युनिकेशंस के सक्रिय कनेक्शनों में सबसे अधिक 27 मुंबई ...

