जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी संस्कृति और प्रतिभाओं का सम्मान, ‘लोक लय में भील’ पुस्तक का हुआ विमोचन
वनाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली एसडीएम रीतिका पाटीदार सम्मानित, भीली भाषा के साहित्यकारों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिला मंच
(SDNA) विशेष समाचार
झाबुआ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर झाबुआ में आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा, साहित्य और अधिकारों को समर्पित जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। सांदीपनि विद्यालय मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के उत्थान, वनाधिकारों के संरक्षण, भीली भाषा के संवर्धन और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वनाधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए पेटलावद की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रीतिका पाटीदार को सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण कर उन्ह...










