धन्वंतरि जयंती पर उज्जैन में 100 चिकित्सकों का होगा सम्मान, 6 नवंबर को गुरुद्वारा फ्रीगंज में आयोजन
आयुर्वेद सहित चिकित्सा की सभी पद्धतियों के चिकित्सक होंगे सम्मानित; गुरु नानक स्वास्थ्य सेवा एवं आयुर्वेद सम्मेलन की जिला शाखा ने झंडू लिमिटेड और हिमालया वेलनेस के सहयोग से की पहल
उज्जैन। भगवान धन्वंतरि की जयंती (धनतेरस) के अवसर पर उज्जैन में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े 100 चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन शुक्रवार, 6 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे स्थानीय गुरुद्वारा फ्रीगंज में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन गुरु नानक स्वास्थ्य सेवा एवं आयुर्वेद सम्मेलन की उज्जैन जिला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें दवा निर्माता कंपनी झंडू लिमिटेड और हिमालया वेलनेस का सहयोग रहेगा। सम्मान समारोह में आयुर्वेद सहित चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों से जुड़े चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।
📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!
देश-दुनिया, राजनीति, समाज, ...









