🇮🇳🇺🇸 LVGC के सहयोगी संगठन द्वारा अमेरिका में नारीशक्ति की कला-साधना का प्रदर्शन, महिला सशक्तिकरण को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
धनतेरस के पावन अवसर पर नारीशक्ति के बहुआयामी सामर्थ्य और प्रतिभा का संदेश
(SDNA) विशेष समाचार। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, उद्यमिता, व्यवसाय, सामाजिक सेवा और नेतृत्व के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं सामर्थ्य का परिचय देने में सक्षम है। इसी विचार को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करने की दिशा में लूनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज (LVGC) के सहयोगी संगठन द्वारा अमेरिका में नारीशक्ति कला-साधना प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
धनतेरस के पावन अवसर पर 6 नवंबर को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का मूल संदेश है कि नारीशक्ति सर्वगुणसंपन्न है और जीवन के हर क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। चाहे कला-साधना हो, गृह संचालन हो, उद्यमिता एवं बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप हो, सामाजिक नेतृत्व हो अथ...

